By
–
September 18, 2024
Advertisements
क्या आपने अपने मोबाइल के अंदर वॉइस स्क्रीन लॉक सेट करना चाहते हैं। यानी की आप बोलेंगे और आपका मोबाइल आपका आवाज सुन कर अनलॉक हो जाएगा। इस सेटिंग में आपको एक आवाज सेट करना है और जैसे ही वह आवाज आप बोलियेगा आपका मोबाइल का लॉक खुल जायेगा।
जिससे की आपको पैटर्न लॉक, पासवर्ड, या फिर फेस लॉक से अपने मोबाइल को खोलने की जरुरत नहीं रहेगी। यह बताये गए तरीके से सभी मोबाइल फ़ोन में स्क्रीन लॉक का सिस्टम काम करेगा ऐसे में आप इस लेख को पूरा अंत तक पढ़े और दिए गए स्टेप को फॉलो करके अपने मोबाइल के अंदर लॉक लगाए।
Advertisements
also, read Microsoft Summaries Word Documents Feature
Voice Lock app for Mobile
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल का सेटिंग को अनलॉक कर लेना है। इसके बाद आपको पासवर्ड एंड सिक्योरिटी वाले ऑप्शन पे चले जाना है। इसके बाद जो भी स्क्रीन लॉक अपने लगाया है उसे आपको ओपन कर लेना है। आपको इसके बाद कोई भी स्क्रीन लॉक जैसे की – पैटर्न लॉक, पिन लॉक या फिर पासवर्ड लॉक है इसे आपको ऑफ करना पड़ेगा।
also, read Top 5 Best Telegram Alternative Apps
Advertisements
- आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर को ओपन कर लेना है और फिर उसमे सर्च करना है – Voice Screen Lock. इस एप्लीकेशन को आपको अपने मोबाइल में डाउनलोड करके इनस्टॉल कर लेना है। इनस्टॉल कर लेने के बाद आपको इस एप्लीकेशन को ओपन कर लेना है।
- फिर आपको इस तरह Voice Screen Lock app का इंटरफ़ेस ओपन हो जायेगा। अब आपको इसमें लैंग्वेज को ऐड करना है।

- उसके बाद सभी Continue ऑप्शन पर क्लिक करते जाए। जिसमे यह एप्प फीचर के बारे में आप पढ़ सकते हैं।
- उसके बाद आप फिनिश वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें। उसके बाद आप ओपन सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिये।
- जिसमे आपको Voice Screen Lock एप्प को परमिसन देना है। आपको इस तरह का परमिशन का ऑप्शन आएगा, उसे आप ओके कर दें।
- परमिसन देने के बाद आपको Lock Type वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसमे आपको Voice Lock ऑप्शन पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको Allow Access के ऑप्शन पर क्लिक करना है। आप इस एप्प को Allow Access दे दें।
- उसके बाद आप Tap On MIC के ऑप्शन पर क्लिक कर के स्क्रीन लॉक कर सकते हैं।
- उसके बाद आप Confirm के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- साथ ही अंत में आपको इस एप्प के सभी परमिसन को ऑन करना होगा।
- सभी परमिसन देने के बाद आप Done के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
उसके बाद आप फ़ोन को लॉक करने के बाद Mic के ऑप्शन पर क्लिक करके वॉइस की मदद से अपने फ़ोन को अनलॉक कर सकते हैं। अगर आपको इससे जुडी कोई समस्या हो तो आप कमेंट कर के पूछ सकते हैं, हम आपकी मदद जरूर करेंगे।